ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, करियर और शादी से जुड़ी बातों का पता लगाया जा सकता है।
लकी नाम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे अक्षर मौजूद हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की भी इन पर विशेष कृपा रहती है।
भाग्यशाली होती हैं
ऐसी लड़कियां जिंदगी में जो चाहे वो कर सकती हैं। इन लड़कियों की इच्छाशक्ति भी काफी मजबूत होती है।
A नाम वाली लड़कियां
जिन लड़कियों के नाम की शुरूआत A से होती है, वो किस्मत की काफी धनी मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं।
C नाम वाली लड़कियां
जिन लड़कियों का नाम C से शुरू होता है, ऐसी लड़कियां काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये अपने दम पर जिंदगी में अलग मुकाम हासिल करती हैं। ये जिस घर में शुभ कदम रखती हैं, वहां धन की कमी नहीं रहती।
K नाम वाली लड़कियां
K अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है, वे अपने स्वाभाव से सबको अपना बना लेती हैं। साथ ही अपने पति और ससुराल वालों के लिए लकी होती हैं। शादी के बाद से इनके पति की किस्मत चमक जाती है।
L नाम वाली लड़कियां
L अक्षर से जिन लड़कियों के नाम की शुरूआत होती है ऐसी लड़कियों के पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसी लड़कियां अपने परिवार के लोगों को साथ लेकर चलती हैं।
चैत्र नवरात्र के नौ दिन इन रंगों का करें प्रयोग, बरसेगी कृपा