हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो चुकी है और यह माह हमें प्रकृति, धर्म और परिवार से जुड़ने का मौका देती है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में बच्चों को कौन-सी 4 चीजें देनी चाहिए-
ज्येष्ठ माह में सूर्य का प्रभाव ज्यादा होता है और तांबा उसी से जुड़ी धातु है। तांबे का बर्तन बड़े बच्चे को देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
लाल रंग को ऊर्जा और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है, यह रंग भी सूर्य से जुड़ा हुआ है। इसलिए बड़े बच्चें को लाल रंग के नए वस्त्र दे सकते हैं, ऐसा करने से आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना बढ़ती है।
गुड़ सूर्य ग्रह से जुड़े होने के कारण शुभ मानी जाती है। ज्येष्ठ माह में बड़े बेटे या बड़ी बेटी को गुड़ देना या इससे बनी चीजें देने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।
गेहूं अनाजों में सबसे प्रमुख माना जाता है और यह भी सूर्य से जुड़ा है। इस माह में बड़े बच्चे को थोड़ा से गेहूं देने से घर में समृद्धि आती है।
ज्येष्ठ माह में गर्मी काफी पड़ती है। ऐसे में बड़े बच्चे को आम, खरबूजा, तरबूज आदि देने से न बल्कि शरीर को ठंडक मिलती है। इससे ग्रहों के सकारात्मक असर को भी बढ़ाता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
ज्येष्ठ माह में बच्चों को ये 4 चीजें देने से जीवन में शुभ फल मिलेंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM