ग्लेन मैक्सवेल ने T20 करियर का पांचवा शतक जड़ बनाएं ये रिकॉर्ड्स


By Prakhar Pandey12, Feb 2024 12:52 PMnaidunia.com

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने टी20 करियर में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के मुकाबले सबसे ज्यादा शतक मारे है। आइए जानते है टी20 में पांचवे शतक के साथ ही मैक्सवेल ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा

मैक्सवेल ने अपने टेस्ट करियर में 7 मैचों की 14 पारियों में एक शतक मारा है, वनडे में 138 मैच की 127 पारियों में 4 शतक लगाया है और टी20 में 102 मैच की 94 पारियों में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाया हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 55 गेंदों में 120 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मैक्सवेल ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 8 छक्के मारे थे।

5 शतक

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 102 मैचों की 94 पारियों में 5 शतक लगाने के साथ ही रोहित शर्मा के 5 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

अर्धशतक

102 मैचों में मैक्सवेल ने 5 शतक और 10 अर्धशतक लगाए थे। 102 मैचों में 16 बार मैक्सवेल नाबाद वापस लौटे थे। 102 मैच में 30.83 की औसत से 2 हजार 405 रन बनाए थे।

हाईएस्ट स्कोर

ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 में 145 रन का हाईएस्ट स्कोर बनाया है। 65 गेंदों में 14 चौके और 9 छक्कों की मदद से 145 रन बनाए थे। मैक्सवेल ने 223 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

चौके और छक्के

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने टी20 करियर में 198 चौक और 123 छक्के मारे है। मैक्सवेल ने 155.26 के स्ट्राइक रेट से टी 20 रन बनाते है।

प्लेयर ऑफ द मैच

ग्लेन मैक्सवेल को अपनी 120 रनों की पारी प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। मैक्सवेल ने 218.18 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टी20 में सबसे ज्यादा हिट हैं ये 7 मॉडर्न बल्लेबाज