ऐसे 5 लोगों से नाराज रहती हैं मां लक्ष्मी, हमेशा रहती है धन की किल्लत


By Sahil14, Sep 2023 12:23 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस भी व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उसे कभी भी धन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।

माता लक्ष्मी की नाराजगी

हम सभी जानते हैं कि माता लक्ष्मी की नाराजगी की वजह से आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में जान लेना जरूरी है कि देवी लक्ष्मी किन कारणों से नाराज होती हैं।

आचार्य चाणक्य

चाणक्य नीति में उल्लेख है कि मां लक्ष्मी कुछ लोगों से हमेशा नाराज रहती हैं। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के घर पर भी देवी कभी वास भी नहीं करती हैं।

आलसी लोग

माता लक्ष्मी को आलसी लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। चाणक्य का कहना है कि ऐसे लोगों के घर पर मां लक्ष्मी कभी भी कृपा नहीं बरसाती हैं।

कड़वा बोलने वाले

आपने भी अपने आसपास हमेशा कड़वा बोलने वाले लोगों को देखा होगा। माता लक्ष्मी को ऐसे लोगों से नफरत होती हैं। दरअसल, देवी लक्ष्मी सच बोलने वाले लोगों को ज्यादा पसंद करती हैं।

कड़वा बोलने वाले

आपने भी अपने आसपास हमेशा कड़वा बोलने वाले लोगों को देखा होगा। माता लक्ष्मी को ऐसे लोगों से नफरत होती हैं। दरअसल, देवी लक्ष्मी सच बोलने वाले लोगों को ज्यादा पसंद करती हैं।

ज्यादा खाने वाले

खाना जीने के लिए जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना सेहत के लिहाज से भी सही नहीं होता है। जरूरत से ज्यादा खाना खाने वाले कभी भी आर्थिक तौर पर समृद्ध नहीं हो पाते हैं।

गंदे कपड़े पहनने वाले

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, देवी लक्ष्मी हमेशा शुद्ध जगह पर मौजूद रहती हैं। गंदे कपड़े पहनने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।

बगैर नियमों के जीवन जीना

कुछ लोग बगैर किसी नियम का पालन करके जीवन जीते हैं। चाणक्य ने ऐसे लोगों के बारे में कहा है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने में ये लोग सफल नहीं हो पाते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बस 4 दिन के बाद सूर्य की कृपा से इन राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस