धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दिन में 108 बार 'महालक्ष्मी च विद्महे, विष्णुपत्नी च धीमहि, तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात' मंत्र का जाप शुरू करें।
अगर आप धनवान बनने के लिए हर शुक्रवार की शाम को लाल कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की आराधना करें। आपसे आसान पर लाल रंग का चादर बिछाएं।
आपके पास अगर धन नहीं टिकता तो मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कपूर जलाकर उसमें रोड़ी छिड़क दें। उसे लाल कागज में बांधकर अपने पर्स में रख लें।
मां लक्ष्मी की आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद उसे प्रसाद समझकर ग्रहण क्र लें।
घर में सुख-शांति के लिए हर एक शुक्रवार को पुरे विधि-विधान से लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
घर से आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो शुक्रवार की शाम को घी की 5 बत्तियों वाले दीपक से माता लक्ष्मी की आरती उतारें।
हर एक शुक्रवार को 5 या 7 कन्याओं को नियमित रूप से भोजन करवाएं। ऐसा करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है और घर में सुख-शांति आती है।
माता लक्ष्मी की पूजा करने के दौरान गुलाब के फूल, अक्षत, लाल चंदन, कमलगट्टे की माला और लाल वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है।