हर कोई चाहता है कि उस पर देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे, ताकि जीवन में कभी भी कोई दिक्कत न आए और आर्थिक संपन्नता बनी रहे।
ज्योतिष आशीष शर्मा के मुताबिक, कुछ राशियों पर देवी लक्ष्मी की दया दृष्टि हमेशा बनी रहती है और इन्हें जिंदगी भर देवी मां का आशीर्वाद मिलता है।
वृषभ राशि मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। इस राशि के लोगों पर भी मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती है।
ज्योतिष के मुताबिक, कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव माने जाते हैं। इस राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। कभी आर्थिक तंगी नहीं होती है।
सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। सिंह राशि के लोगों को अपने क्रोध पर हमेशा काबू रखना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की आराधना करने से भाग्य का साथ मिलता है। चल-अचल संपत्ति में लाभ होता है।
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। वृश्चिक राशि के जातक कड़ी मेहनत करते हैं तो देवी लक्ष्मी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहयोग करती है।