2024 के पहले शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी दूर करेंगी ये बाधाएं


By Prakhar Pandey15, Dec 2023 05:02 PMnaidunia.com

नववर्ष 2024

2024 अब बस कुछ ही दिन दूर है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे उपायों के बारे में जिससे नए साल में आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

आर्थिक परेशानियां

आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए आप नए वर्ष से पहले ज्योतिष उपाय करके धन-धान्य की प्राप्ति कर सकते है। साथ ही, कर्ज से छुटकारा भी मिलता हैं।

चांद का सिक्का

आर्थिक समस्याओं के समाधान हेतु चांदी के उपाय करने चाहिए। 2024 के पहले दिन माता लक्ष्मी के पास 1 चांदी का सिक्का रख दें।

पर्स या अलमारी में रखें सिक्का

चांदी के सिक्के को पूजा के बाद अलमारी या पर्स में रख लें। इस उपाय से रुके हुए कामों में प्रगति आएगी। यह सिक्का माता लक्ष्मी को अति प्रिय होता है।

चावल से बनाए अक्षत

मां लक्ष्मी को नए साल के पहले दिन शुद्ध और बिना टूटे चावलों से बना अक्षत चढ़ाएं। चढ़ाए हुए चावल के कुछ दाने पर्स में रख लें। ऐसा करने से धन की देवी आप पर प्रसन्न होती हैं।

पीपल का वृक्ष

पीपल के पौधे का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। शनिवार के दिन इसकी पूजा करने और इसके पास दीपक जलाने से आर्थिक लाभ तंगी दूर हो सकती है।

पत्तें से करें उपाय

पीपल के पत्ते को पर्स में अपने नोटों के बीच रखने से आपका पर्स हमेशा नोटों भरा हुआ रहेगा। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

इलायची

2024 के पहले शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में 5 इलायची चढ़ाएं। बाद में उस इलायची को लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें। इस उपाय से इनकम में वृद्धि होगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Chanakya Niti: इन 3 बातों का ध्यान रखते ही पैसों में होगी बरकत