गरीबी दूर करने के लिए किसकी पूजा करें?


By Sahil03, Jun 2024 08:00 AMnaidunia.com

गरीबी दूर करने के उपाय

कुछ लोग खूब मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपनाना चाहिए।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है। पैसों से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने के लिए आपको उनकी पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए।

श्री यंत्र स्थापित करें

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर में श्री यंत्र स्थापित करें। इसके सामने रोजाना लाल रंग के कलावा की बाती से दीपक जलाएं।

पूजा घर में रखें शंख

घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की तस्वीर के साथ शंख भी जरूर रखें। यदि कोई व्यक्ति इसकी नियमित पूजा करता है तो धन की देवी की नाराजगी को दूर किया जा सकता है।

शुक्रवार को करें पूजा

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने वालों को पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करने वाले इंसान को गरीबी से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, धन कमाने के नए-नए अवसर प्राप्त होते हैं।

आर्थिक परेशानियां होंगी दूर

कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान रहने वालों को नियमित तौर पर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि गरीबी दूर करने के लिए किस की पूजा करनी चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ज्येष्ठ अमावस्या पर करें बरगद की पूजा, सात पीढ़ी रहेगी आबाद