हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है। माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को पैसों से जुड़ी किसी समस्या से नहीं गुजरना पड़ता है।
शास्त्रों में मां लक्ष्मी से जुड़ी कुछ चीजों का उल्लेख मिलता है। अगर घर में धन की देवी से संबंधित इन चीजों को रखा जाता है तो व्यक्ति को लाभ होता है।
घर से खतरों और बुरी नजर को दूर करने के लिए पिरामिड रखें। यह पिरामिड क्रिस्टल या किसी अन्य धातु का भी हो सकता है।
घर से धन की कमी दूर करने के लिए कुबेर जी की प्रतिमा स्थापित करें। इस तस्वीर को लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है।
घर के मंदिर में नारियल रखने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धन की देवी के खुश होने पर व्यक्ति को पैसों से संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
सौभाग्य और यश की प्राप्ति के लिए घर पर श्री यंत्र स्थापित करें। शास्त्रों की मानें तो श्री यंत्र का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इसे हमेशा घर के ईशान कोण में रखना चाहिए।
मां लक्ष्मी की प्रिय चीजों को घर पर रखने से व्यक्ति को धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे घर में भी सुख-शांति बरकरार रहती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि मां लक्ष्मी की कृपा किन चीजों को स्थापित करके हासिल की जा सकती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ