हिंदू धर्म में अंकशास्त्र का अत्यधिक महत्व है। इसके आधार पर लोगों के गुण, व्यवहार व भविष्य का पता लगाया जाता है।
कुछ मूलांक पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ऐसा ही मूलांक है 1। इस मूलांक के लोगों पर माता लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।
अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 1,10,19,28 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 1 होगा।
इस मूलांक के लोगों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से जातकों के जीवन में बाधाएं नहीं आती हैं।
इस मूलांक के लोगों को सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही इस मूलांक के लोग खूब मान-सम्मान अर्जित करते हैं।
1 मूलांक वाले लोग परेशानियों से नहीं घबराते हैं और डटकर सामना करते हैं। किसी भी परिस्थिति में दृढ़ विश्वास के साथ खड़े रहते हैं।
इस मूलांक के लोग भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। इसके साथ ही जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
मूलांक 1 के लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM