धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इंसान को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष में कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं। सुबह के समय इन उपायों को अपनाने से लक्ष्मी की कृपा हासिल हो सकती है।
धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए इंसान को उनकी प्रिय चीजों का दान करना चाहिए। सुबह स्नान करने के बाद कमल के फूल, शंख या कौड़ी का दान करें।
मान्यता के अनुसार, धन की देवी हमेशा साफ जगह पर वास करती हैं। ऐसे में जरूरी है कि सुबह के समय घर की अच्छी से सफाई करें।
घर को साफ रखने से भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। खासकर सुबह के समय साफ-सफाई करने का ज्यादा लाभ मिलता है।
हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन कुछ चमत्कारी उपायों को अपनाने का सकारात्मक असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में नमक के पानी का पोछा लगाएं। यह एक उपाय नियमित करने से व्यक्ति को जीवन की अनेक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
यदि आप चाहते हैं कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो इसके लिए पूजा घर को हमेशा ईशान कोण में बनाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, यह स्थान पूजा के लिए उत्तम होता है।