Goddess Laxmi: इन 8 चीजों से घर में रहता है मां लक्ष्मी का वास
By Arvind Dubey
2023-01-19, 11:29 IST
naidunia.com
Goddess Laxmi At Home
रोजमर्रा की जिंदगी में जो भी वस्तु हम उपयोग में लेते हैं उनमें से 8 चीजें ऐसी हैं जिनमें माता लक्ष्मी का वास होता है।
यदि चाहते हैं लक्ष्मी का वास…
अगर अपने घर-परिवार पर लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहते हैं तो लक्ष्मी के वास की वस्तुओं से संबंधित कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।
झाड़ू
झाड़ू को गृह लक्ष्मी माना जाता है। ऐसे में उसे पैर लगना अशुभ माना जाता है।
नारियल
मां लक्ष्मी को नारियल बहुत प्रिय है। घर में नारियल रखने से मां लक्ष्मी भी वास करती है।
शंख
जब समुद्र मंथन हुआ था, तब मां लक्ष्मी शंख के भीतर से ही निकली थी और मां लक्ष्मी के पति भगवान विष्णु को भी शंख अति प्रिय है।
गाय
गाय के गोबर में मां लक्ष्मी विराजती है। ऐसे में गोवर्धन पूजन के दिन गाय के गोबर से ही गोवर्धन बनाना शुभ रहता है।
कमल का फूल
घर के मुख्य दरवाजे पर कमल का फूल लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
तुलसी का पौधा
घर पर तुलसी का पौधा रहने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति का वास रहता है।
पीपल का पेड़
पीपल के पेड़ में भी देवी-देवताओं का वास रहता है। खास तौर से इसकी शाखाओं में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
Lemon Tips: आजमाएं नींबू से जुड़े ये टोटके, परेशानियां हो जाएंगी छूमंतर
Read More