क्या आप भी पीठ दर्द और खराब पॉस्चर से परेशान हो गए है? खराब पॉस्चर से न केवल आपको दिक्कत होती है, बल्कि यह आपकी पर्सनेलिटी को भी खराब करता है। आज हम आपको एक ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जो आपकी पीठ के दर्द और पॉस्चर दोनों को अच्छा करेगा।
गोमुखासन को करने से पीठ और कमर का दर्द कम करने में मदद मिलती है। इसके नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी स्ट्रांग और फ्लैक्सिबल होती है।
गोमुखासन करने से पॉस्चर और पीठ दर्द तो सही होता ही है, साथ ही इसे करने से दिमाग शांत होता है और ध्यान को एक जगह करने में भी मदद मिलती है।
यह आसन पेट की मसल्स को मजबूत करता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है। रोजाना 5 मिनट गोमुख आसन करने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
गोमुख आसन करने से कंधे और बाहों की मसल्स स्ट्रांग होती है। यह उन लोगों के फायदेमंद है जो लंबे टाइम तक कंप्यूटर पर काम करते हैं या जिन लोगों के शोल्डर्स में अकड़न रहती है।
इस आसन को करने से शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। इससे थाई और स्पाइन की मसल्स स्ट्रेच होती है, जिससे शरीर हलका महसूस करता है।
गोमुखासन करने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और डायबिटीज की दिक्कत होने से भी बचाव होता है।
रोजाना योग करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है आप भी रोजाना गोमुखासन का अभ्यास करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।