दूध में मिलाकर पिएं गोंद कतीरा, कई बीमारियां रहेंगी दूर


By Ritesh Mishra13, Jan 2025 08:30 AMnaidunia.com

गोंद कतीरा को आयुर्वेद में काफी फायदेमंद माना गया है। इसे दूध के साथ मिलाकर पीना स्वास्थ्य के फायदेमंद माना जाता है। यह प्राकृतिक गोंद पेड़ों से मिलता है। चलिए जानते हैं इसे दूध के साथ पीने से क्या फायदे होते हैं?

गोंद कतीरा से मजबूत इम्यूनिटी

गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

मजबूत हड्डियों के लिए गोंद कतीरा

दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है, इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है।

एनर्जेटिक शरीर

दूध और गोंद कतीरा को एक साथ लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, इससे थकान और कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

दूध और गोंद कतीरा को एक साथ लेने से त्वचा मुलायम और चमकदार होती है। यह बालों को मजबूती और चमक प्रदान करता है।

कब्ज से छुटकारा

रोजाना गोंद कतीरा के सेवन से शरीर में फाइबर की कमी दूर होती है। इसे खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है।

शरीर को दे ठंडक

गोंद कतीरा का सेवन दूध के साथ करने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। यह गर्मी के दुष्प्रभावों को कम करने में मदद करता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, आप इसके लिए विशेषज्ञों से सलाह लें सकते हैं।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पैरों की थकान और दर्द होगा छूमंतर करें इस तेल से मालिश