Good Luck Sign: सुबह दिख जाएं ये चीजें तो मिलेगा शुभ समाचार


By Sandeep Chourey14, Dec 2022 01:56 PMnaidunia.com

जाग जाता है सोया भाग्य

ज्योतिष के अनुसार सुबह के समय उठते ही या फिर आप घर से बाहर निकलते ही शुभ चीज दिख जाएं तो व्यक्ति का भाग्य जाग जाता है।

सुबह उठते ही करें ये काम

सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। हाथ में मां सरस्वती के साथ ब्रह्मा और मां लक्ष्मी का भी वास होता है।

ये चीजें दिखना शुभ

अगर कोई सुहागन महिला सोलह श्रृंगार करे हुए पूजा करती हुई नजर आती है, तो यह काफी शुभ माना जाता है।

श्रीफल व हाथी दिखना

सुबह सफेद फूल, शंखनाद, श्रीफल या फिर हाथी दिख जाए तो शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा रहती है।

दूध दही दिखना

सुबह यदि दूध, दही जैसी चीजें सुबह के समय दिखने का मतलब है कि आपका भाग्य चमकने वाला है।

सुबह गाय दिखना

सुबह यदि घर से निकलते ही गाय दिख जाए तो अपार धन संपदा मिलने वाली है। आर्थिक परेशानी दूर होगी।

Astro Tips: व्यापार में हो रहा है घाटा? इस पेड़ की करें पूजा