गूगल इंडिया ने फिल्म जवान के लिए एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिसको देखने के बाद शाह रुख खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
अगर आप गूगल पर जाकर केवल जवान लिखते है, तो सर्च रिजल्ट पर आपको बीच में एक फीचर नजर आएगा। इस पर लिंक करने के बाद स्क्रीन पर पट्टी बनने लगेगी।
स्क्रीन पर पट्टीयों के साथ ही बटन को क्लिक करने पर आपको मोबइल फोन में से शाह रुख खान की आवाज भी निकलती हुई सुनाई देगी।
7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म जवान फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म को खूब देखा जा रहा हैं।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती हुई नजर आ रही है। जवान ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती हुई नजर आ रही है। जवान ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था।
जवान ने ओपनिंग डे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। ऐसे फिल्म हिंदी सिनेमा की पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी हैं।
किंग खान की इस फिल्म में साउथ के कई बारे स्टार्स ने रोल किया है। नयनतारा और विजय सेतुपति ने फिल्म में जबरदस्त किरदार निभाया हैं।