गोपाष्टमी के दिन ये उपाय करें, बनी रहेगी तरक्की


By Ayushi Singh09, Nov 2024 11:19 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और गाय की पूजा करने से जीवन की सारी समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं कि गोपाष्टमी के दिन ये उपाय करें, बनी रहेगी तरक्की-

चारा खिलाएं

गोपाष्टमी के दिन गाय को या गाय के बछड़े को हरा चारा खिलाएं। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और समस्या दूर होगी।

चरणों की धूल को माथे पर लगाएं

ऐसा माना जाता है कि इस दिन गाय के चरणों की धूल को माथे पर लगाना चाहिए और सूर्यास्त के बाद गाय माता की पूजा करें। इससे जीवन में तरक्की मिलती है।

परिक्रमा करें

गोपाष्टमी के दिन गाय की परिक्रमा करते समय भगवान कृष्ण का ध्यान करना चाहिए। इससे जीवन में परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

तिलक लगाएं

ऐसा माना जाता है कि गोपाष्टमी के दिन ग्वालों को तिलक लगाएं और कुछ दान करें। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है।

गाय की प्रतिमा रखें

गोपाष्टमी के दिन गाय की प्रतिमा रखनी चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

गोपाष्टमी का महत्व

ऐसा माना जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवता का वास होता है और इनकी पूजा करने से नवग्रहों के दोष दूर होते हैं।

गोपाष्टमी के दिन ये उपाय करने से तरक्की बनी रहेगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को कौन-से फूल अर्पित करें?