Grah Gochar 2023: जनवरी में 4 ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों को रहना होगा सावधान


By Ekta Sharma21, Dec 2022 09:39 PMnaidunia.com

इन ग्रहों का होगा गोचर

भगवान सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र 22 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 12 जनवरी को मंगल और 18 जनवरी को बुध मार्गी होंगे।

मेष राशि

ग्रह गोचर से काम में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। बच्चों को लेकर तनाव में रहेंगे।

कर्क राशि

जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आएगी। कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है।

कन्या राशि

खर्च बढ़ेगा और भागदौड़ करनी पड़ेगी। करियर में रुकावट आएगी। लव लाइफ सही नहीं रहेगी। पुराने निवेश में नुकसान हो सकता है।

धनु राशि

ये गोचर इसी राशि वालों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। धनु राशि वालों को अचानक धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी बड़ा बदलाव होने की संभावना है।

Astro Tips: कनेर के फूल से दूर होंगे वास्तु और ग्रह-दोष, जानें इसके उपाय