जून माह में कई बड़े ग्रह गोचर करेंगे। मिथुन राशि में शुक्र, सूर्य और बुध ग्रह विराजमान होंगे। ग्रहों की इस उथल-पुथल से सभी राशियां प्रभावित होंगी।
9 से 15 जून के बीच होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का लाभ कुछ लोगों को मिलेगा। वहीं, ग्रहों के गोचर से कुछ राशि वालों के जीवन में परेशानियां भी दस्तक दे सकती हैं।
ग्रहों की उथल-पुथल से 4 राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इन्हें करियर और आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है।
आगामी सप्ताह में समय वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं होगा। पैसों से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इस अवधि के दौरान तुला राशि के लोगों को बेवजह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।
9 से 15 जून के बीच का समय कन्या राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरा होगा। खर्चों को कंट्रोल करना आपके लिए बेहद जरूरी है।
प्रोफेशनल जिंदगी में कुंभ राशि वालों को कई शानदार मौके मिलेंगे, लेकिन पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी सत्यता की गारंटी हमारी तरफ से नहीं ली जा रही है।
जून माह में ग्रहों के गोचर की वजह से कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ