समय के अनुसार सभी ग्रह 12 राशियों में गोचर करते हैं, जिसका शुभ या अशुभ प्रभाव राशि पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि फरवरी महीने में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात-
ग्रहों के राजा बुध ग्रह 11 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से मेष और मकर राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है।
सूर्य ग्रह 12 फरवरी के दिन मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस शुभ अवसर पर कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। साथ ही, मेष, सिंह और मकर राशि के लोगों को लाभ होगा।
शुक्र ग्रह फरवरी महीने में मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में शुक्र लंबे समय तक रहेंगे और मीन राशि के लोगों को काफी लाभ हो सकता है।
शनिदेव फरवरी महीने में अस्त होने जा रहे हैं और इससे कई राशियों पर व्यपक असर पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि 27 फरवरी को अस्त होंगे।
बृहस्पति ग्रह अभी वृषभ राशि में विराजमान है, जिससे इस राशि के लोगों को काफी लाभ मिल सकते हैं। व्यापार में नया काम शुरु कर सकते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
फरवरी महीने में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन इन राशियों पर पैसों की बरसात होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM