नवंबर का महीना पूरा त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने त्योहारों के साथ ग्रह गोचर का भी विशेष ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है।
इस पर्व वाले महीने में एक दो नहीं बल्कि कुल 5 ग्रहों का गोचर हो रहा है, जिसका प्रभाव सीधा मानव जीवन के ऊपर पड़ने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रहों का अपना एक विशेष महत्व होता है। ग्रहों के बदलाव से इसका कुछ राशि पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है।
नवंबर के इस महीने में शनि देव अपनी सीधी चाल चलने वाले हैं। आइए जानते हैं किन ग्रहों का गोचर इस महीने में होने वाला है।
इस महीने में ग्रह गोचर की शुरुआत और अंत सौंदर्य, विलासिता, धन सुख के कारक शुक्र से ही हो चुकी है। 30 नवंबर को उनका प्रवेश तुला राशि में होगा।
6 नवंबर को ही बुध का गोचर वृश्चिक राशि में हो चुका है। वहीं दूसरे गोचर में 27 नवंबर के दिन बुध धनु राशि में अपना परिर्वतन करेंगे।
मंगल ग्रह का गोचर 16 नवंबर को सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर वृश्चिक राशि में होगा। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा।
सूर्य का गोचर भी 17 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर वृश्चिक राशि में होगा। वहीं पहले से विराजमान बुध, मंगल की युति से त्रिग्रही योग बनाएंगे।