साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली के शुभ अवसर पर यानी 25 मार्च, सोमवार को लगने वाला है। वैसे ये भारत में नजर नहीं आने वाला है।
इसका असर सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। वहीं दूसरी ओर राहु और सूर्य भी मुश्किलें लेकर आ सकते हैं। इस समय राहु मीन राशि में विराजमान हैं।
छाया ग्रह के मीन में होने के साथ ग्रहों के राजा सूर्य भी मीन में रहेंगे। ऐसे में सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होने जा रहा है।
इसके साथ ही 24 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा केतु के साथ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में कन्या राशि में रहेंगे। इन दोनों की युति से बालारिष्ट योग बन रहा है।
इन अलग अलग युतियों के बनने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है, वहीं कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष राशि वालों के लिए ग्रहण दोष और बालारिष्ट दोष परेशानी लेकर आने वाला है। इस समय धन हानि के योग बन रहे हैं। अपने लक्ष्य को पीछा करने में दिक्कतें आएंगी।
इस राशि वालों के लिए भी होली शुभ नहीं होने वाली है। आपको किसी न किसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
मीन राशि वालों के लिए यह योग होली में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।