स्किन होगी चमकदार, लगाएं इस हरे फल का फेस मास्क


By Lakshita Negi24, Mar 2025 06:00 PMnaidunia.com

हर कोई बेदाग, निखरी और ग्लोइंग स्किन चाहता है, इसके लिए कई केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर पड़े हरे अंगूर भी आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आज इस लेख में हम जानेंगे अंगूर का फेस मास्क लगाना स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है।

अंगूर फेस मास्क बनाने का तरीका

कुछ फ्रेश अंगूर लें और उनको पीसकर उनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट के साथ शहद और दही मिलाकर फेस पर मास्क की तरह लगा लें और 20 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।

अंगूर के फायदे

अंगूर में मौजूद एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज, झुर्रियों को कम करने में मदद करती हैं। इसमें रेस्वेराट्रोल होता है जो स्किन को सन रेज से बचाता है और विटामिन सी स्किन टोन ईवन करता है।

ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद

अंगूर का इस्तेमाल करने से स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर पोर्स को क्लीन करने में मदद मिलती है, जिससे मुहांसों की दिक्कत कम होती है और चेहरा फ्रेश दिखता है।

स्किन पर नेचुरल ग्लो

अंगूर के फेस मास्क में मौजूद नेचुरल एसिड डेड स्किन हटाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते है, जिससे स्किन ग्लोइंग और सुंदर बनती है।

झाइयां कम करने के लिए

जो लोग धूप के कारण चेहरे पर टैनिंग या झाइयों से परेशान हैं उनके लिए अंगूर का मास्क इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इससे स्किन रफ्रेश हो सकती है। 

दाग-धब्बे दूर करने के लिए

अगर आपकी स्किन पर पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे या मुंहासे को निशान हैं, तो अंगूर का फेस मास्क आपकी स्किन को साफ और बेदाग बना सकता है।

महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय इस नेचुरल अंगूर के फेस मास्क का इस्तेमाल करें और दमकती, जवां और बेदाग स्किन पाएं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें

लौंग के तेल से शरीर की मालिश करने के फायदे