लाल सेब के फायदे के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन ग्रीन एप्पल भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि इम्यूनिटी को बढ़ाने में हरा सेब काफी मददगार होता है। दरअसल, सेब एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
ज्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान होते हैं। ऐसे लोगों के लिए ग्रीन एप्पल काफी फायदेमंद होते हैं। वजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में हरे सेब को शामिल करना चाहिए।
खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को लीवर संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रीन एप्पल लीवर को मजबूत करने में भी मददगार होता है।
ग्रीन सेब में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इनकी मदद से हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है।
में सुधार हार्ट से संबंधित बीमारियों से भी हरा सेब आपको बचा सकता है। ग्रीन एप्पल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद होता है
हरे सेब आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो यह आदत आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी अच्छी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीन एप्पल ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह टाइप 2 मधुमेह के होने की संभावनाओं को कम कर देता है।