Green Tea vs Black Coffee: वजन घटाने के लिए चाय या कॉफी क्या है बेस्ट? जानें


By Sahil30, Oct 2023 05:00 PMnaidunia.com

वेट लॉस

ज्यादातर लोगों के लिए वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना पड़ता है।

वजन घटाने के लिए ड्रिंक्स

जब बात वजन कम करने की आती है तो इसके लिए लोग कई तरह की ड्रिंक्स पीने लगते हैं। इनमें ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी का नाम भी शामिल है।

फैट बर्न

ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी पीने से वजन कम होने के साथ ही फैट बर्न भी होता है। आइए जान लेते हैं कि इन दोनों ड्रिंक्स में से कौन सी ज्यादा फायदेमंद है।

ग्रीन टी

आपने भी देखा होगा कि ज्यादातर लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। दरअसल, ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा बेहद कम होती है। इस वजह से लोग इस चाय को ज्यादा पीते हैं।

तेजी से कम होगा वजन

तेजी से वजन कम करने के लिए आप रोजाना 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इस चाय का सेवन करने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को तोड़ने में मदद मिलती है।

ब्लैक कॉफी

वर्तमान समय में ब्लैक कॉफी को भी ज्यादा लोग पीना पसंद करते हैं। विशेषकर वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं।

ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी

ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी दोनों ही वजन कम करने के लिए असरदार है। ऐसे में आप दोनों को ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ग्रीन टी ज्यादा फायदेमंद

यदि आप हेल्थ के जोड़कर देखना चाहते हैं तो ब्लैक कॉफी की तुलना में ग्रीन टी ज्यादा लाभकारी होती है। इस वजह से भी आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बेडरूम के लिए बेस्ट हैं ये पौधे, घर लाए मिलेगा खूब फायदा