गुड़ का सेवन करना बेहद लाभकारी माना जाता हैं। लेकिन क्या आपको गुड़ से होने वाले इन टोटकों के बारे में जानते हैं।
गुड़ खाने से कई प्रकार की पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। गुड़ के इन टोटकों से व्यापार, धन, स्वास्थ्य,नौकरी, और कर्ज जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
अगर आप भी कर्ज से परेशान रहते हैं तो एक पीले रंग के वस्त्र में हल्दी और गुड़ रखकर 7 गांठ बांधे और वहां रख दें जहां आप पैसे रखते हैं। फिर 21 दिन पश्चात इसे जल में प्रवाहित कर दें समस्या दूर होगी।
गुड़ की एक टुकड़ा को लाल कपड़े में 1 के सिक्के के साथ बांध ले और फिर नदी में प्रवाहित कर दें। प्रवाहित करते समय अपनी मनोकामना को याद कर लें।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए गुड़ के एक टुकड़े के साथ 1 का सिक्का लाल वस्त्र में बांध कर मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
विवाह न होने की स्थिति में गाय को आटे की लोई में गुड़ डालकर खिलाने से विवाह में आ रही अर्चनें दूर हो जाएंगी।
घर में अगर हर छोटी छोटी बात को लेकर हमेशा कलह क्लेश होता रहता हैं तो सवा किलो गुड़ दबा कर रखें दें। घर के लोगों में आपस में शांति होगी और भाईचारा भी बढ़ेगा।
किसी कारणवश अगर आपको डर रहता हैं तो हनुमान जी के मंदिर में जाकर तांबे के पात्र में गुड़ रख, उन्हें दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। जल्द ही आपको डर खत्म होने लगेगा।