गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। इसका राष्ट्रीय राजनीति पर व्यापक असर पड़ेगा।
गुजरात की जीत नरेंद्र मोदी की जीत है। इसका साफ असर 2024 के आम चुनावों पर पड़ेगा।
गुजरात में कांग्रेस का यह सबसे बुरा प्रदर्शन रहा है। मतलब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी और कमजोर हुई है।
आम आदमी पार्टी गुजरात और हिमाचल में कुछ खास नहीं कर पाई। लोकसभा चुनाव में इसका असर नजर आएगा।
राष्ट्रीय राजनीति में केजरीवाल का कद बढ़ा है। वैसे भी AAP कह रही है, ‘केजरीवाल ही मोदी को चुनौती दे सकते हैं।’
अगले साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।