पेट और आंतों की सफाई के लिए अमृत है गुलकंद, ऐसे करें सेवन


By Arbaaj21, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

गुलकंद पेट और आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि गुलकंद का सेवन किस तरीके से करना चाहिए?

पेट और आंतों की सफाई

ऐसे कई लोगों होते हैं जिनके आंतों में गंदगी और सुबह पेट साफ करने में काफी समय लगता है। उन लोगों के लिए गुलकंद अमृत माना जाता है।

गुलकंद क्या है?

आयुर्वेद में गुलकंद का विशेष महत्व बताया गया है। गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है। साथ ही, पेट और आंतों के लिए फायदेमंद होता है।

खाली पेट खाएं गुलकंद

आयुर्वेद के अनुसार, गुलकंद का सेवन खाली पेट करना चाहिए। अगर आप सुबह 1 चम्मच गुलकंद का सेवन करते हैं, तो मल आसानी से निकलेगा।

रात को सोने से पहले खाएं गुलकंद

आयुर्वेद के अनुसार, गुलकंद का सेवन रात में भी किया जा सकता है। सोने से पहले 1 गिलास दूध में 1 चम्मच गुलकंद मिलाएं और पिएं।

पेट और आंतों की होगी सफाई

इस तरह से गुलकंद का सेवन करने से पेट और आंतों की सफाई समय-समय पर होती रहेगी। लेकिन रोजाना 1 चम्मच से ज्यादा न खाएं।

डायबिटीज के मरीज ज्यादा न खाएं

गुलकंद वैसे तो सुरक्षित माना जाता है, लेकिन डायबिटीज वालों के लिए ज्यादा खाना नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, इसमें शुगर ज्यादा होता है।

डॉक्टर से लें सलाह

अगर गुलकंद खाने के बाद भी मल आसानी से नहीं निकल रहा और आंतों की सफाई नहीं हो रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर में विटामिन B12 कैसे बढ़ाएं?