सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से ही हो चुकी है। भक्त बड़े ही भक्ति से देवों के देव महादेव की पूजा में लीन हैं। इसके लिए व्रत पूजन सब किया जा रहा है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रो का जाप करना जरूरी होता है। खासकर, तब जब आप उनके गुप्त मंत्र का उच्चारण करें।
ऐसे में आज हम आपको भगवान शिव जी के कुछ गुप्त मंत्रो का बारे में बताएंगे, जिसका जाप करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है।
ॐ नमः शिवाय भगवान भोलेनाथ का एक गुप्त मंत्र माना जाता है। यदि आप यह सोच रहे हैं कि इस मंत्र को गुप्त कैसे कहेंगे? आइए हम आपको बताते हैं।
ॐ नमः शिवाय मंत्र को गुप्त इसलिए कहा गया है, क्योंकि इसका जप गोपनीय रूप से करने पर चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलता है।
यदि आप शिव जी के इस मंत्र का जप करने वाले हैं तो इसके बारे में किसी को न बताएं। ॐ नमः शिवाय मंत्र जप से पहले अपने गुरु से इसके बारे में अवश्य पूछें।
यदि आप इस मंत्र को जपने से पहले किसी को बता देंगे, तो कोई भी शुभ फल की प्राप्ति आपको नहीं होगी। इसका गुप्त उच्चारण करना ही फलदायी है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।