वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है। यही कारण है कि गुरु ग्रह का गोचर महत्वपूर्ण होता है।
14 मई 2025 को गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा।
गुरु ग्रह के गोचर करने से 4 राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।
गुरु के गोचर का लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा। आपके धन भाव में गुरु गोचर करेंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
गुरु का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लिए भी लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में आपको अटका हुआ धन वापिस मिल सकता है।
देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर करना कन्या राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा।
गुरु के गोचर से आपकी राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। किस्मत का साथ मिलने की वजह से आपके सभी अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि गुरु ग्रह के गोचर का लाभ किन राशियों को मिल सकता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ