Guru Margi: गुरु होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ


By Ekta Sharma11, Nov 2022 06:26 PMnaidunia.com

वृषभ राशि

करियर के नए आयाम खुलेंगे। तरक्की मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यह समय वृषभ राशि वालों को काफी लाभ कराने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को गुरु के मार्गी होने से शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। निवेश के लिहाज से ये समय आपको काफी लाभ कराने वाला है।

कन्या राशि

गुरु के मार्गी होने से इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। कारोबार में विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

इस समय अवधि में वृश्चिक राशि वालों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को गुरु के मार्गी होने से हर कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप से अच्छा लाभ मिलेगा। कई इच्छाओं की पूर्ति होगी।

भोलेनाथ की कृपा के लिए करें ये उपाय, बनेंगे सभी बिगड़े काम