31 दिसंबर को इस राशि में मार्गी होंगे गुरु, मीन राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव


By Prakhar Pandey05, Dec 2023 02:46 PMnaidunia.com

नौ ग्रहों में बृहस्पति

नौ ग्रहों में बृहस्पति को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। आइए जानते है 31 दिसंबर को गुरु किस राशि में मार्गी होने वाले हैं?

देवगुरु बृहस्पति

देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका असर पड़ता है। बृहस्पति ग्रह साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को मेष राशि में मार्गी होंगे।

भाग्य का निर्धारण

बृहस्पति को बेहद शुभ ग्रह माना जाता है। यह ग्रह हर व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करते है, व्यक्ति के अन्य गुणों के लिए भी गुरु बृहस्पति जिम्मेदार होते है।

गुणों का प्रतिनिधित्व

बृहस्पति ग्रह व्यक्ति के स्वभाव में उग्रता, दया, पिछले जन्मों के कर्म, धर्म, दर्शन, ज्ञान और संतानों से संबंधित गुणों का प्रतिनिधित्व करते है।

संतान का कारक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह कुंडली में संतान का कारक ग्रह माना गया है। मीन और धनु राशि के स्वामी भी बृहस्पति देव ही होते है।

मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए बृहस्पति देव दूसरे भाव में मार्गी हो रहे है। इससे मीन राशि वालों के सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, पेशेवर जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियां भी दूर होंगी।

आर्थिक लाभ और नई नौकरी

बृहस्पति ग्रह के इस परिवर्तन से मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा, नई नौकरी के योग बनेंगे। पार्टनर के सहयोग से संपत्ति में भी लाभ मिलेगा।

बृहस्पति देव को ऐसे करें प्रसन्न

मीन राशि वालों को बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। जेब में पीली रुमाल भी रखनी चाहिए। बृहस्पतिवार को जरूर ही पीला वस्त्र धारण करना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अकाल मृत्यु को निमंत्रण हो सकता है घर में इन पौधों को लगाना