22 फरवरी को गुरुवार के दिन राजा पुष्य पूरे दिन शुभ नक्षत्र में रहेंगे। आइए जानते है 22 फरवरी को किन चीजों की खरीददारी से लाभ मिलने वाला है?
गुरु पुष्य नक्षत्र को गृह प्रवेश, अन्नप्राशन, नामकरण, विवाह आदि मांगलिक कार्यो के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, गुरु पुष्य की साक्षी में शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। यह बेहद सिद्ध मुहूर्त माना जाता है।
मान्यता अनुसार, गुरुपुष्य नक्षत्र को महामुहूर्त भी माना जाता है। इस दिन घर, जमीन, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना, चांदी खरीदना समृद्धि प्रदान करता है।
साल में ऐसा अवसर बहुत कम बार आता है, जब एक महीने में दो बार गुरुपुष्य का संयोग बनता है। इस दिन पुष्य नक्षत्र में की गई खरीददारी शुभ फल प्रदान करती है।
पुष्ष नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति है और उप स्वामी शनि देव है। इनके साक्षी रहते की गई खरीददारी शुभ फल और स्थायी समृद्धि प्रदान करती है।
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सोना, चांदी के आभूषण व सिक्के, नया घर, घर बनाने के लिए भूंखड, नया वाहन, मशीनरी, कृषि भूमि, समेत अन्य सामान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
विवाह की खरीददारी की शुरुआत शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए। ऐसे में जिन भी घरों में शादी पड़ने वाली है, उनके लिए 22 तारीख का दिन शॉपिंग की शुरुआत के लिए बेहद शुभ रहेगा।
22 तारीख को पुष्ण नक्षत्र में शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 55 मिनट से शुरु होकर शाम के 4 बजकर 40 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में शापिंग करना बेहद शुभ माना जाता है।
अगर गुरुपुष्य नक्षत्र से संबंधित यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी अन्य स्टोरीज को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ