सूर्य-बृहस्पति लग्न से 4 राशियों का होगा भाग्योदय


By Kushagra Valuskar2023-04-18, 17:29 ISTnaidunia.com

गुरु-सूर्य युति

22 अप्रैल को देवगुरु मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव 14 अप्रैल से इसी राशि में हैं। परिणामस्वरूप 12 साल बाद सूर्य और बृहस्पति मेष राशि में मिलेंगे।

मेष राशि

बृहस्पति-सूर्य की युति मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समय लेकर आई है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन राशि

सूर्य और गुरु की युति से समय अनुकूल रहेगा। करियर में उन्नति की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी।

तुला राशि

बृहस्पति की कृपा से धन अर्जन करेंगे। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

सिंह राशि

सूर्य और गुरु इस राशि वालों के लिए भाग्य लेकर आएंगे। 22 अप्रैल के बाद हर काम में सफल होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सस्पेंस और थ्रिल से भरी हैं ओटीटी की ये साइकोलॉजिकल फिल्में