गुरु उदय से इन 3 राशियों के खुलेंगे भाग्य


By Abhishek Pandey2023-02-19, 14:15 ISTnaidunia.com

ग्रहों का अस्त और उदय होना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक अवधि के लिए अस्त होते हैं और कुछ समय बाद इसी अवस्था में उदित होते हैं।

प्रभाव

ग्रहों के अस्त और उदय होने को काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। ग्रहों के अस्त और उदय होने से कई राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

कब होंगे उदित

पंचांग के अनुसार, गुरु ग्रह 24 अप्रैल 2023, सोमवार को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में उदित होंगे।

त्रिकोण राजयोग

गुरु उदय के कारण त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

गुरु उदय के कारण तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि को त्रिकोण राजयोग से बहुत लाभ मिलेगा। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती बढ़ेगी।

मिथुन राशि

इस अवधि में नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि

गुरु उदय का सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। भाग्योदय का संकेत है। रुके हुए कार्य पूरा होगा और व्यापार या काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

मेष से लेकर मीन तक, जानिए सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल