हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा की जाती है।
शास्त्रों में बताया गया है कि गुरुवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। यदि आप इन वस्तुओं को खरीदने की गलती करते हैं तो अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
गुरुवार के दिन नुकीली या धार वाली चीजों को न खरीदें। बता दें कि इस दिन कैंची या लोहे से बनी चीजें खरीदने की मनाही होती है।
हिंदू धर्म में विधि-विधान से पूजा करने के लिए पूजा सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, गुरुवार के दिन पूजा-पाठ से संबंधित कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए।
भगवान विष्णु को समर्पित गुरुवार के दिन साबुन खरीदने की मनाही होती है। माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई ये वस्तुएं घर में नकारात्मकता लेकर आती है।
गुरुवार के दिन जल से जुड़ी कोई वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। पानी से जुड़ी चीजें जैसे बाल्टी, पानी की बोतल या पानी की टंकी गुरुवार को न खरीदें।
आमतौर पर लोग भुने हुए चने बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन गुरुवार के दिन भुने हुए चनों को खरीदना और खाना शुभ नहीं होता है। इससे घर पर गुरु दोष लग सकता है।
गुरुवार के दिन केले खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन केले खाने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है।
गुरुवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ