गुरुवार का दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु जी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी विशेष रूप से पूजा की जाती है।
भक्तगण इस दिन व्रत का पालन करते हैं, गुरुवार को व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और गुरु की स्थिति मजबूत होती है।
गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सफलता अर्जित करेंगे। ऐसे ही उपायों के बारे में बताएंगे।
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन पूजा करते समय पीले रंग के फल, फूल और मिठाइयां अर्पित करें।
अगर आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इस दिन हाथ में 7 तुलसी दल लेकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
वहीं गुरुवार के दिन तुलसी की पूजा जरूर करें, ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
विष्णु जी की पूजा करते समय उन्हें तुलसी मंजरी अर्पित करें, पूजा के बाद मंजरी को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की साथ में पूजा करें और पूजा के बाद तुलसी की जड़ को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें, ऐसा करने से आय में वृद्धि होती है।
गुरुवार के दिन ये उपाय करने से तरक्की होती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com