हिंदू धर्म में भगवान विष्णु का विशेष महत्व होता हैं। उनकी कृपा जिस पर होती है उनका जीवन सफल माना जाता है। इसके साथ ही, कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।
शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं। इस दिन उनको प्रसन्न करना आसान होता हैं। आइए जानते हैं कि विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?
शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार को सुबह स्नान करें और फिर सबसे पहले भगवान विष्णु की पूजा करें। उनके साथ ही, मां लक्ष्मी की भी पूजा करें।
शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु के सामने गुरुवार के दिन घी का दीपक जलाना चाहिए। घी का दीपक जलाने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, नारियल विष्णु जी को अति प्रिय है। इसलिए, उनकी पूजा करने के दौरान उनको नारियल अर्पित करें।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को हल्दी की 7 गांठ अर्पित करना शुभ माना जाता है। हल्दी की गांठ अर्पित करने से कारोबार में मुनाफा होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ