Guruwar Upay: गुरुवार को करें शंख संबंधी ये उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद


By Ekta Sharma01, Feb 2023 10:24 PMnaidunia.com

गुरुवार उपाय

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आप चाहे, तो शंख संबंधी कुछ उपाय कर सकते हैं।

मां लक्ष्मी कृपा

शास्त्रों के अनुसार, शंख की उत्पत्ति समुद्र से हुई है और मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है। गुरुवार के दिन शंख संबंधी कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पा सकते हैं।

तिलक लगाएं

गुरुवार के दिन शंख की विधिवत पूजा करते समय केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत हो जाती है।

शंख में भरें जल

पूजा करने के साथ-साथ शंख में साफ जल में थोड़ा सा गंगाजल और तुलसी की कुछ पत्तियां डाल दें। इसके बाद विधिवत पूजा करें। बाद में आप चाहे, तो शंख के जल को पूरे घर में छिड़क सकते हैं।

बजाए शंख

घर में शंख बजाना शुभ माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन सुबह के समय शंख जरूर बजाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाएगा।

Jyotish: ये 5 राशि के जातक धन के मामले में होते हैं भाग्‍यशाली