घर में गरीबी आने के पीछे जिम्मेदार हैं ये 5 कारण


By Sahil05, Aug 2024 12:23 PMnaidunia.com

घर में गरीबी आने के कारण

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि कुछ गलतियां करने से घर में गरीबी आती है। अगर समय रहते इन आदतों में बदलाव नहीं किया जाता है तो व्यक्ति कंगाल भी हो जाता है।

अलमारी पर चाबी लगी छोड़ना

बेडरूम में रखी अलमारी के दरवाजे पर कुछ लोग चाबी लगाकर छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।

कंघी में बाल छोड़ना

महिलाएं कई बार जल्दी के कारण कंघी में बालों को लगा छोड़ देती हैं। हालांकि, ऐसा रोजाना करना गरीबी का कारण बन सकता है। 

दरवाजों पर ताले लटका कर रखना

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के किसी भी दरवाजे पर बिना इस्तेमाल किए जाने वाले ताले को नहीं लटकाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष पैदा हो जाता है।

बाथरूम में बाल्टी खाली छोड़ना

स्नान करने के लिए सभी बाल्टी में ही पानी भरते हैं, लेकिन कुछ लोग नहाने के बाद बाल्टी को खाली छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बाल्टी को पूरी तरह से खाली नहीं रखना चाहिए।

कपड़ों की उल्टी तह लगाना

कपड़े धोने के बाद उन्हें उल्टी तह में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस तरह से कपड़े रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

दुर्भाग्य बढ़ेगा

अगर आप उपरोक्त किसी भी गलती को लगातार करेंगे तो दुर्भाग्य बढ़ेगा। इससे बचने के लिए समय रहते ही इन आदतों में बदलाव कर लें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हम उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

यहां हमने जाना कि किन गलतियों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विष्णु के सामने तुलसी के पत्ते अर्पित करने से क्या होता है?