Bad Habits For Brain: इन आदतों की बदौलत दिमाग हो जाएगा खोखला


By Sahil25, Oct 2023 01:07 PMnaidunia.com

मेंटल हेल्थ

दिमाग को कमजोर और बीमारियों की चपेट में लाने के पीछे हमारी कुछ आदतें होती हैं। आइए इन बुरी आदतों के बारे में जान लेते हैं।

कम नींद लेना

बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग रात को देर से सोते हैं। कम नींद लेने का बुरा असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है।

ब्रेकफास्ट स्किप करना

हम सभी जानते हैं कि पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी है। नाश्ता न करने की वजह से लोग बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं।

एक्सरसाइज ना करना

बॉडी को फिट रखने के लिए अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। व्यायाम की मदद से मेंटल हेल्थ को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

स्क्रीन का इस्तेमाल

वर्तमान समय में हर कोई स्क्रीन का इस्तेमाल ज्यादा समय तक करता है। ऐसा करने का बुरा असर दिमाग पर भी पड़ता है।

जंक फूड खाना

कहना लाजमी होगा कि आज के समय में लोग जंक फूड खाने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। इस तरह के फूड्स ज्यादा खाने से दिमाग एक्टिव नहीं रह पाता है।

ज्यादा मीठा खाना

जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से लोग डायबिटीज जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसका बुरा असर आपके ब्रेन पर भी पड़ता है।

घर में ज्यादा समय रहना

घर के अंदर ज्यादा समय रहने से दिमाग खोखला हो सकता है। इससे बचने के लिए थोड़ा घर से बाहर जाना चाहिए और खुली हवा में सांस लेना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रोज पिएं आंवला जूस, मिलेंगे 6 गुणकारी फायदे