आप जिस भी चीज का सेवन करते हैं उसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है।
हालांकि आज की लाइफस्टाइल में सेहतमंद फूड का सेवन करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताएंगे जो आपको न सिर्फ हेल्थी रखने में मदद करेगी बल्कि आप एनर्जी से भी भरपूर रहेंगे।
स्वादिष्ट या अपनी पसंद के भोजन को हमेशा आहार नहीं बल्कि औषधि के रूप में लेना चाहिए।
अच्छे भोजन जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, खीरा, ककड़ी अपनी दवा के रूप में खाएं।
यदि एक व्यक्ति को स्वस्थ रहना है तो उसके दिनचर्या में 80 प्रतिशत न्यूट्रीशन और 15 प्रतिशत व्यायाम होना चाहिए।
शक्कर का उपयोग जितना हो सके कम करें। वैकल्पिक मैक्रो या माइक्रो न्यूट्रिएंट ले।
प्रोसेस्ड और जंक फूड लेना बंद करें। कम से कम आठ ग्लास पानी रोज जरूर पिएं।
बेहतर और गुणवक्ता युक्त नींद पूरी करें। किसी भी एक शारीरिक श्रम या व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाए।