बढ़ती उम्र में स्किन पर इसका साफ असर दिखने लगता है। लेकिन समस्या तब आती है, जब समय से पहले स्किन बूढ़ी नजर आने लगे। इसके पीछे का कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान हो सकता है।
ऐसे में आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप जवान नजर आ सकते हैं।
स्किन को जवां बनाए रखने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाएं। इससे स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।
स्किन को जवां बनाए रखने के लिए आप चेहरे पर गुलाब जल और ग्लिसरीन लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर रोज चेहरे पर लगाएं।
स्किन को जवां बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में पपीते को शामिल कर सकते हैं। इसमें पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जिससे स्किन को जवां बनाए रखने में मदद मिलती है।
कद्दू के बीज, जिसे पंपकिन सीड्स के नाम से भी जानते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ये सीड्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है।
कोकोनट वाटर में मौजूद काइनेटिन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी मदद से स्किन को दाग धब्बों से बचने में मदद मिलती है।
इन उपायों से आप भी अपनी स्किन को जवां बनाकर रख सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के पढ़ते रहें naidunia.com