ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इंसान की कुछ बुरी आदतें उसकी किस्मत खराब बनाती है। अक्सर लोग रोजाना इन गलतियों को अनजाने में कर बैठते हैं।
कुछ लोग बैठे-बैठे अपने नाखून चबाते रहते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है। यह एक गलती आपको बर्बाद कर सकती है।
नाखून चबाने वाले व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है। मान्यता के अनुसार, शनि के अशुभ फल देने से जीवन में कई तरह की परेशानियां दस्तक देती है।
अगर आप बेवजह अपना सिर खुजाते हैं तो इस आदत को समय रहते ही बदल लें। दरअसल, ऐसा करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है।
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। खैर, सिर खुजाने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है।
अक्सर आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग कुर्सी पर बैठकर अपना पैर हिलाते हैं, लेकिन ऐसा करना वास्तु शास्त्र में सही नहीं माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि बेवजह पैर हिलाने से कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है। इसके अलावा, जीवन में कई तरह के परेशानियां आने लगती है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किन 3 बुरी आदतों की वजह से इंसान बर्बात हो जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ