किसी व्यक्ति के बोलचाल और उसकी आदतों से पता चल जाता है, कि वह कितना स्मार्ट है। लेकिन स्मार्टनेस कोई एक दिन में नहीं आ जाती है। इसके लिए निरंतर प्रयास करने पड़ते हैं और जीवन में बहुत कुछ अनुभव करना पड़ता है।
खुद स्मार्ट बनाने के लिए जीवन में हर मोड़ पर कुछ न कुछ नया सीखते रहना चाहिए। इससे नई चीजों का ज्ञान को बढ़ाता है और उसके बारे में जानकारी का भी विकास होता है।
इंसान को फोन की दुनिया से निकलकर कुछ समय किताब को भी देना चाहिए। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और रोजाना किताब पढ़ने की आदत बन जाती है।
इंसान जब समय से पहले जीवन में सफलता हासिल कर लेता है, तो उसके अंदर घमंड आ जाता है। इसलिए इंसान को जीवन में कभी-भी घमंड नहीं करना चाहिए चाहे वह कितना भी सफल इंसान क्यों न बन जाएं।
अक्सर लोग ज्यादा कमाने के चक्कर में अपनी ईमानदारी भूल जाते हैं, जिसके कारण जीवन में कई समस्याओं का सामना करते हैं। इसलिए हर काम को ईमानदारी के साथ करना चाहिए।
जो लोग समझदार होते हैं, वह अपने जीवन में ही व्यस्त रहते हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि दूसरों के जीवन में क्या चल रहा है। वह अपने काम और जीवन में ही मग्न रहते हैं।
खुद स्मार्ट लोग सवाल करने पर कभी-भी झिझकते नहीं, उनके मन में जो प्रश्न होते हैं वह तुरंत पूछकर अपनी उलझन को दूर कर लेते हैं। इसके साथ ही, ऐसे लोग जीवन में कभी गलत नहीं होते हैं।
ये आदत अपनाने से खुद स्मार्ट बना सकते हैं।एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM