Hair Astrology: पतले बालों से न हों परेशान, देते हैं बेहद शुभ संकेत


By Ekta Sharma2022-12-20, 19:42 ISTnaidunia.com

कम मोटाई वाले बाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के बालों की मोटाई कम होती है, वे करियर के मामले में खासी लकी होते हैं। इन्हें काफी अच्छी सैलरी मिलती है।

पतले बाल

यदि पतले बालों की महिलाएं गृहिणी हों तो वे सामाजिक तौर पर खासी सक्रिय होती है। ये महिलाएं काफी सम्मान पाती हैं और बहुत रचनात्मक होती हैं।

रेशमी बाल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पतले और रेशमी बालों वाली महिलाएं रानी जैसा जीवन जीती हैं। साथ ही वे अपार धन-वैभव पाती हैं। इन्हें जीवन में हर सुख मिलता है।

गुरु शुभ होना

जिन लोगों का गुरु शुभ होता है उन लोगों के सिर में कम बाल होते हैं। इन लोगों में अच्छे नेतृत्व की क्षमता होती है। साथ ही देवगुरु बृहस्पति की अपार कृपा प्राप्त होती है।

बुद्धिमान लोग

जिन लोगों के सिर के अगले भाग में कम बाल हो तो ऐसे लोग विचारशील और व्यवहारिक होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। अपने ज्ञान के दम पर सम्मान पाते हैं।

Mangal Dosh: जानें क्या है मंगल दोष, जिससे वैवाहित जीवन में आती है परेशानी