बालों की समस्या से निजात पाने के 7 उपाय


By Abhishek Pandey24, Feb 2023 04:03 PMnaidunia.com

बालों की समस्या

आज के समय में खराब खानपान, प्रदूषण और तनाव की वजह से कम उम्र में ही लोगों के बाल गिरने की समस्या आने लगती है।

पोषक तत्वों की कमी

बाल गिरने की समस्या विटामिन बी की कमी, तनाव और पोषक तत्वों की कमी की वजह से होता है। आप इन तरीकों से बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं।

बालों की मालिश करें

नियमित रूप से बालों की मालिश करने से बालों का विकास होता है। आप बालों की मालिश के लिए बादाम या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डाइट में शामिल करें ओमेगा-3

बालों के विकास के लिए ओमेगा-3 काफी फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

विटामिन सी का सेवन करें

अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त फलों और सब्जियों को जोड़ें। इसके सेवन से आपके बाल मजबूत होंगे। साथ ही बालों का पकना भी थम जाएगा।

प्रोटीन शामिल करें

बालों के विकास के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करें। रोजाना 50 से 100 ग्राम प्रोटीन का सेवन करें।

बालों को बांध कर न सोए

बालों को अच्छी तरह से बांध कर सोएं। इससे एक तो आपके बाल उलझेंगे नहीं और ये टूटने से भी बचेंगे। आप चोटी बांधकर सो सकती हैं लेकिन कभी भी टाइट चोटी बांधकर न सोएं।

डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट

बालों में डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट कर सकती हैं। उसके लिए विटामिन-E कैप्सूल का इस्तेमाल करें। विटामिन-E कैप्सूल के साथ बादाम का तेल और कैस्टर ऑयल मिलाकर लगाएं।

नारियल तेल लगाएं

बालों के लिए नारियल तेल सबसे उत्तम होता है। नारियल तेल में फैटी एसिड पाया जाता है, जिससे बालों में प्रोटीन को बढ़ावा देने में मदद करता है। जबकि बालों को पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

Health Tips: नाभि पर तेल लगाने से मिलेंगे कई फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान