हेयर फॉल की समस्या लड़कियों को ज्यादा होती है। इससे बचने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग भी किया जाता है। इसके बावजूद बालों का झड़ना कम नहीं होता है।
मानसून के दिनों में हेयर फॉल की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में बालों का झड़ना आम बात होती है। चलिए जान लेते हैं कि बालों की मजबूती के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
हेयर फोलिक्स प्रोटीन से बने होते हैं। बालों की मजबूती को बढ़ाने में अंडा आपके काम आ सकता है, क्योंकि इसमें जिंक, सेलेनियम के साथ प्रोटीन और बायोटिन भी ज्यादा मात्रा में होता है।
बड़े बुजुर्ग पालक खाने की सलाह जरूर देते हैं। दरअसल, पालक बालों को पोषक तत्व देने में मददगार होता है। यह हेयर को हेल्दी और चमकदार भी बनाता है।
दाल में वो तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में दाल को जरूर शामिल करना चाहिए।
दही को बालों में लगाने के अलावा खाने से भी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन बी 15 और विटामिन डी बालों की ग्रोथ में मददगार होते हैं।
आपको अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना चाहिए। यह बालों के अलावा आपकी पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
स्ट्रॉबेरी खाना किसे पसंद नहीं होता है। इसमें सिलिका होता है, जो बालों की मजबूती और विकास के लिए काफी अहम माना जाता है।