लड़का हो या लड़की बालों से जुड़ी समस्या सभी को होती है। बालों की देखभाल न करने के कारण बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि, कुछ तेलों को लगाकर घना भी किया जा सकता है।
बालों को घना करने के लिए तेल की अहम भूमिका होती है क्योंकि तेल बालों तो भरपूर पोषण देता है जिसकी वजह से बाल घने होते है।
नारियल का तेल बालों घना करने के साथ ही चमकदार भी बनता है क्योंकि नारियल के तेल में एंटी फंगल के गुण पाए जाते है।
भृंगराज एक आयुर्वेदिक तेल माना जाता है। इसको बालों में लगाने से झड़ने की समस्या दूर होती है। बालों को घना करने के लिए भृंगराज का तेल रामबाण माना जाता है।
बालों को घना करने के लिए आप नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। नीम का तेल बालों से ड्रैंडफ की समस्या भी दूर करता है।
करंज का तेल बालों के लिए बेहद ही कारगर होता है। करंज का तेल बालों में रात को सोने से पहले लगाना चाहिए। करंज के तेल से बाल तेजी से घने होते है।
अरंडी का तेल पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से बालों को घना किया जा सकता है। इस तेल में प्रोटीन और विटामिन की मात्रा काफी होती है।
इन 5 तेलों में से किसी एक तेल को बालों में लगा सकते है। तेल बालों को घना बनाने में अहम भूमिका निभाते है।
बालों में तेल लगाने के साथ ही खानपान भी हेल्दी रखें। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ