ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं हल्दी और बेसन का लेप


By Arbaaj10, Jul 2024 04:00 PMnaidunia.com

ग्लोइंग स्किन

पाना हर व्यक्ति की पहली पसंद होती है, जिसके लिए इंसान तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है। ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय कारगर माने जाते हैं।

हल्दी और बेसन का लेप

बेसन और हल्दी दोनों ही पोषक तत्व से भरपूर होते हैं, जिसके कारण इनका लेप स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है।

ग्लोइंग स्किन

अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को चमकदार बनाना चाहते है, तो घर पर हल्दी और बेसन का लेप बनाएं और चेहरे पर लगाएं।

लेप के लिए सामग्री

लेप बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच हल्दी दें। इसके साथ ही, इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें।

चेहरे को साफ करें

हल्दी और बेसन का लेप लगाने से पहले ठंडे पानी से चेहरे को धो लें ताकि स्किन की गंदगी दूर हो जाए। अब चेहरे को सूखा लें।

लगाएं हल्दी और बेसन का लेप

चेहरे पर हल्के हाथों से हल्दी और बेसन का लेप लगाएं। इस लेप को कम से कम 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे धोएं।

हफ्ते में 2 बार लगाएं लेप

ग्लोइंग और कोमल स्किन को बनाने के लिए हल्दी और बेसन के इस लेप को हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिमाग में अशांति फैलाती हैं रोजमर्रा की ये आदतें